ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम ज़िले में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने एक बयान जारी कटते हुए बड़ा सवाल उठाया है श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन किसके दवाब में कार्यवाही नही कर पा रहा है,या यूं कहें की अधिकारियों के साँथ सेटलमेंट करके ये अवैध काम किया जा रहा है।वहीं रूलिंग पार्टी भाजपा के नेता,कार्यकर्ता डंपर,ट्राली के माध्यम से अवैध खनन परिवहन में लिप्त हैं।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में रेत,मुरम,मिट्टी के अवैध खनन, परिवहन पर नर्मदापुरम ज़िला प्रशासन,खनिज विभाग भी सुस्त है।लगातार प्रिंट मीडिया,सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, खबरों के बावजूद खनिज विभाग के अधिकारी ज़िले की बंद खदानों,अवैध खनन परिवहन पर सत्ताधारी दल से जुड़े रसूखदारो पर कार्यवाही करने में असफल है।श्री उपाध्याय ने अपने बयान में कहा है कि ज़िला प्रशासन,खनिज विभाग को रेत,मुरम,मिट्टी के अवैध खनन,परिवहन करने वालो के साथ ही इनका उपयोग करने वालों पर भी कार्यवाही करना चाहिए।
