अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट बैतूल,हरदा, सोहागपुर जीते
स्वंतत्रता संग्राम सैनानी ठाकुर भानु प्रताप सिंह चौहान की स्मृति में प्रतियोगिता।
खरगौन,जबलपुर,महू,बुरहानपुर,भोपाल,इंदौर,उमरिया,बैतूल,सोहागपुर
सोहागपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। यह टूर्नामेंट पिछले 60 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है स्वर्गीय डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान के द्वारा लगभग 60 वर्ष पूर्व अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ था समिति द्वारा स्वर्गीय डॉ अरविंद सिंह चौहान के पद चिन्हों पर चलती हुई टूर्नामेंट आयोजित कर रही है सोहागपुर में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद महिला हॉकी कप्तान मधु यादव वर्तमान ओलंपियन विवेक सागर शाहिद बड़े-बड़े दिग्गज अपना जौहर दिखा चुके हैं और अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए हैं आयोजन के सचिव दादूराम कुशवाहा ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्षता लता यशवंत पटेल नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी सेंड पैट्रिक स्कूल के प्रचार दिलीप मिंज आलोक जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मालवीय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी नगर अध्यक्ष कांग्रेस बीके शर्मा पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल शेर खान अधिवक्ता भानु तिवारी विजय छाबड़िया वीरेंद्र शर्मा अभिलाष सिंह चंदेल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय खंडेलवाल,हमीर सिंह चंदेल,कैलाश पालीवाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज के संस्थापक स्व.डॉ अरविंद सिंह चौहान की प्रतिमा पर फूल माल्यर्पण किया गया।डॉ अरविंद सिंह चौहान ने अपने पिता की स्मृति में यह प्रतियोगिता शुरू की थी जो कि निरंतर आज भी चल रही है ।दोपहर 2:00 बजे कॉलेज प्रांगण में प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम औऱ बैतूल के मध्य खेला गया,जिसमे नर्मदापुरम औऱ बैतूल शानदार हॉकी का प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी में बराबर रही उसके बाद गोल्डन गोल से निर्णय हुआ,इसमें बैतूल ने यह मुकाबला जीता। दूसरा मैच हरदा औऱ बरेली के मध्य हुआ ,जिसमे हरदा ने पहले हाफ टाइम में 4 गोल कर बरेली पर बढ़त बनाई दूसरे हाफ में भी 3 गोल किये। कुल मिलाकर हरदा ने बरेली को 7 गोल से हराया। तीसरा मैच सोहागपुर औऱ इटारसी के मध्य हुआ जिसमें सोहागपुर ने इटारसी को पेनाल्टी में बराबर होने बाद गोल्डन गोल से हराकर विजयी हुई। सोहागपुर के गोल कीपर सौरभ देवनाथ की गोल रोक कर में ऑफ मैच बने। मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश पालीवाल,हमीर सिंह चंदेल,मंडल अध्यक्ष अस्वनी सरोज,नगरपंचायत अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ,प्रतिनिधि यशवंत पटेल, हरिहर सिंह राजपूत,आशिष विश्वकर्मा,,जगदीश अहिरवार,जमील खान, रवि उईके ,लाल सहाब राजपूत ,शंकरलाल मालवीय, गोलू अग्रवाल,अख्तर खान,अभिनव पालीवाल,सौरभ तिवारी,धनराज तिवारी,मनोज गोलानी ,प्रशांत जायसवाल,अंकुश जायसवाल,एकम राजपूत हाफिज खान रज्जन यादव मौजूद रहे।पवन चौहान ने सभी मैचों का आंखों देखा हाल सुनाया एवं मंच का संचालन किया।बुधवार को दोपहर 1:00 बजे से जबलपुर,महू,बुरहानपुर,भोपाल,इंदौर,उमरिया,बैतूल,सोहागपुर की टीमो के मध्य मैच खेले जाएंगे।