अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने चलाया सघन जांच अभियान।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
बुधवार को अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विधि एवं न्याय कंपनी मामले मंत्रालय ने टिमरनी में संगोष्ठी एवं कार्याशाला के उपरांत शाम को स्थानीय मार्केट में सघन अभियान चलाकर,खाद्य पदार्थ फूड एंड ड्रग्स मेडिकल स्टोर्स को चेक किया।इसमें गुमाश्ता,फसाई लाइसेंस एक्सपायरी रिनीवल डेट्स और एक्सपायरी और मैन्युफैक्चरिंग डेट,देखकर सख़्त हिदायत दी गई, विशेष कर होटल संचालकों को मिठाइयों में कलर ना मिलाने शुद्ध मावे की मिठाई विक्रय करने,स्वच्छता रखने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इत्यादि की समझाइए दी।वहीं मेडिकल स्टोर पर भी लाइसेंस गुमास्ता चेक कर कोई भी एक्सपायरी डेट होने से पहले ही दवाइयां को हटा दें और डॉक्टर द्वारा जो जो दवाई लिखी गई है,वहीं उपभोक्ता को देवें सब्सीट्यूट ना देवे।खाद्य पदार्थ एवं मेडिकल स्टोर को चेक करते समय दीपक कुमार बनोरिया मध्य प्रदेश महासचिव एवं संभागीय अध्यक्ष- एआईसीपीओ,और उनकी टीम से एडवोकेट सुश्री रानी कनेरे जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,एडवोकेट मुस्कान वर्मा,उपाध्यक्ष रामनारायण पटेल,संभागीय उपाध्यक्ष, लखविंदर सिंह लकी,जिला अध्यक्ष रायसेन,विजय सिंह पटेल राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष इटारसी,संतोष सोंनगरे संभागीय सहसचिव,योगेंद्र अग्रवाल सदस्य बुधनी- निरीक्षण दौरान उपस्थित थे।

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)